कांग्रेस और बीजेपी में खेमेबाजी, हलोपा पांच सीटों पर लड़ेगी चुनाव
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब टिकटों के ऐलान की बारी है। टिकट के दावेदारों ने अपने राजनीतिक आकाओं के यहां परिक्रमा शुरू कर दी। पिछले चुनाव में मोदी लहर पर सवार हो पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा हो या फिर कांग्रेस , जजपा , इनेलो, हलोपा और आप , सभी कमर कसकर चुनावी रण में उतर पड़े हैं। प्रदेश तीन भागों में बंटा है। जीटी रोड बेल्ट जो सोनीपत-पानीपत से लेकर पंचकूला तक है। हलोपा हरियाणा में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। सिरसा और रनियां के अलावा रतिया और कलाबाड़ी से भी प्रत्याशी घोषित करने के मूड में हैं। प्रत्याशियों के प्रोफाइल खंगाले जा रहे है और जल्द ही सूची जारी की जाएगी। वहीं बीजेपी महिला और युवा प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। हलोपा के अध्यक्ष गोपाल कांडा से कई प्रत्याशी सीधे तौर पर संपर्क में है। मध्य हरियाणा जिसके बीच से सिरसा से बहादुरगढ़ जाने वाला नेशनल हाईवे 10 गुजरता है , जो पहले नेशनल हाईवे 9 था। शेष हिसार दक्षिण हरियाणा है। तीनों भागों और उनकी ...